person putting coin in a piggy bank
Photo by maitree rimthong on Pexels.com

विकसित भारत हर देशवासी का सपना है और यह तभी संभव है जब हर देशवासी समृद्ध हो। अधिक से अधिक लोगों को समृद्धि की ओर ले जाने के लिए हम म्यूचुअल फ़ंड में निवेश के जरिये ‘निवेश से समृद्धि’ अभियान प्रारम्भ कर रहे हैं।

अनेक लोगों को लगता है कि म्यूचुअल फ़ंड में निवेश के लिए बड़ी रकम होना जरूरी है। लेकिन अब ऐसा नहीं है। म्यूचुअल फ़ंड को जन-जन तक ले जाने के लिए अनेक म्यूचुअल फ़ंड कंपनियों ने निवेश की न्यूनतम राशि को घटा कर  मात्र रु. 100 कर दिया है।

आपने यह कहावत तो सुनी ही होगी कि पैसा ही पैसे को खींचता है। इसका सरल अर्थ यह है कि यदि निवेश की राशि अधिक होगी, तो जमा की गई रकम और उस पर होने वाला लाभ भी अधिक दिखेगा।

हम यह चाहते हैं कि अधिक से अधिक लोग म्यूचुअल फ़ंड को आम जन तक ले जाने के इस अभियान में हमारे साथ जुड़ें। आइए जानते हैं कैसे?

यदि आप सक्षम हैं , तो कितनी भी बड़ी राशि से इस अभियान में जुड़ सकते हैं, लेकिन जरा अपने आसपास नजर दौड़ाइए। आपको ऐसे अनेक लोग मिलेंगे जिनकी आमदनी अभी कम है और वे अधिक रकम जमा नहीं कर सकते।

कुछ ऐसे युवा भी होंगे कि जिनकी नौकरी अभी-अभी लगी है और वेतन रु. 15-20 हजार प्रति माह ही है। ऐसे युवाओं को भी समृद्धि के मार्ग पर आगे बढ़ाने की ज़िम्मेदारी हम सबकी है, जो सक्षम हैं और निवेश के फ़ायदों और अंतर्निहित जोखिमों को समझते हैं। ऐसे युवा मात्र रु. 1000 प्रति माह की सिप के जरिये ‘निवेश से समृद्धि’ की यात्रा में अपना पहला कदम रख सकते हैं।

तो आइये, स्वतन्त्रता दिवस-2024 पर  पर अधिक से अधिक लोगों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में  एक पहल करते हैं।

close up photo of coins and banknotes
Photo by Ravi Roshan on Pexels.com

नए निवेशकों की सुविधा के लिए हमने एक बहुत ही प्रतिष्ठित और पुरानी म्यूचुअल फ़ंड कम्पनी- एचडीएफ़सी म्यूचुअल फ़ंड  की एक स्कीम एचडीएफ़सी मल्टी कैप फ़ंड को इस अभियान के लिए चुना है।

एचडीएफ़सी मल्टी कैप फ़ंड का आरम्भ 10 दिसम्बर 2023 को किया गया। फ़ंड का वर्तमान पोर्टफोलियो रु. 15,564 करोड़ का है। एचडीएफ़सी मल्टी कैप फंड ने स्थापना तिथि से 38.07% और पिछले एक साल में 50.83% का सिप (SIP) रिटर्न दिया है।

यदि आपने स्थापना के बाद से एचडीएफसी मल्टी कैप फंड में हर महीने 10,000 रुपये का निवेश किया है, तो आपका स्वयं का निवेश रु. 3.10 लाख है। लेकिन इसका बाजार मूल्य अब रु. 4.89 लाख हो गया है।

हमारे विचार से, एचडीएफसी मल्टी कैप फंड, दीर्घकालिक दृष्टिकोण से एक अच्छा निवेश अवसर है।

यदि किसी निवेशक को इस समय रु. 1,000 प्रति माह निवेश करना सम्भव नहीं हो पा रहा है, तो वे रु. 100 या इससे अधिक किसी भी राशि से ‘निवेश से समृद्धि’ यात्रा में अपना पहला कदम अवश्य रखें।

आपकी सुविधा के लिए हम एचडीएफ़सी मल्टी कैप फ़ंड में सिप के जरिये निवेश करने का लिंक यहाँ दे रहे हैं। निवेश लिंक पर क्लिक कर सिप के जरिये ‘निवेश से समृद्धि’ यात्रा की शुरुआत की जा सकती है।  

निवेश लिंक

नोट: म्यूचुअल फ़ंड में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन हैं। निवेश से पूर्व अपने वित्तीय सलाहकार से संपर्क करें और योजना से संबन्धित डॉक्युमेंट्स को पढ़ें।