
‘निवेश से समृद्धि’ श्रंखला में आज हम एक ऐसे निवेश के विषय में बताने जा रहे हैं, जिसने मात्र रु. 10,000 की मासिक ‘सिप’ को लगभग रु. 20.42 करोड़ बना दिया है। जी हाँ, आपने सही पढ़ा, 20.42 करोड़ रुपये। कौन सी है यह स्कीम और फ़ंड का नाम क्या है, आइए, आगे जानते हैं।
कौन सा है वह फ़ंड और स्कीम का नाम
हम जिस स्कीम की बात करने जा रहे हैं, वह म्यूचुअल फ़ंड इंडस्ट्री के दिग्गज एचडीएफ़सी म्यूचुअल फ़ंड की एक योजना है। योजना का नाम है एचडीएफ़सी फ्लेक्सी कैप स्कीम । यह योजना 1 जनवरी 1995 को आरंभ की गई थी । जुलाई 2024 के अंत में इस स्कीम में निवेशकों की जमा कुल धनराशि का वर्तमान बाज़ार मूल्य रु. 61,571.57 करोड़ है। इस स्कीम की वर्तमान फ़ंड मैनेजर रोशी जैन हैं, जिन्हें 19 वर्ष से अधिक का अनुभव है और जुलाई, 2022 से इस फ़ंड का प्रबंध संभाल रही हैं।
जैसा कि स्कीम के नाम ‘फ्लेक्सि’ से ही पता चलता है कि फ़ंड मैनेजर की निवेश रणनीति में लचीलापन होता है। इसका अर्थ यह है कि बड़ी, मझोली और छोटी कंपनियों में, जहां भी फ़ंड मैनेजर को अवसर दिखाई दें , वहाँ निवेश करे।
फ़ंड का पोर्टफोलिओ
इस स्कीम के पोर्टफोलियो पर नजर डालें, तो हम पाते हैं कि फ़ंड का अधिकांश निवेश बैंकों, इन्फॉर्मेशन टेक्नालजी, दवा और हेल्थकेयर , रियल इस्टेट , और वाहन निर्माण क्षेत्र की कंपनियों में किया गया है।
सिप क्या है ?
आगे बढ्ने से पहले यह समझ लेना जरूरी है कि सिप क्या है। सिप (SIP) निवेश का एक तरीका है और इसका पूरा अर्थ है Systematic Investment Plan . जब आप एक योजना बनाकर हर महीने एक निश्चित तारीख को पहले से निश्चित रकम का निवेश करते हैं, तो उसे सिप कहते हैं। सिप की लोकप्रियता को देखते हुए अब लोग साप्ताहिक आधार पर भी सिप करने लगे हैं।
रु. 10,000 की सिप ने बनाए रु. 20.42 करोड़

आइए, अब फ़ंड की परफॉर्मेंस पर नज़र डालते हैं। यदि आपने फ़ंड के प्रारम्भ अर्थात 1 जनवरी 1995 से हर माह पहली तारीख को रु. 10,000 इस स्कीम में सिप के जरिए जमा किए तो जुलाई 2024 के अंत में आपका अपना योगदान हुआ, रु. 35.50 लाख , जिसका बाज़ार मूल्य 31 जुलाई 2024 को बढ़कर रु. 20,41,92,000 हो गया है।
कितने फ़ीसदी रिटर्न
प्रतिशत की दृष्टि से देखें ,तो विगत 30 वर्षों में बाज़ार के उतार-चढ़ाव, 2008 का मार्केट क्रेश , कोरोना महामारी , यूक्रेन –रूस युद्ध जैसी विषम परिस्थितियों के बावजूद भी फ़ंड ने 21.67% का वार्षिक रिटर्न अपने निवेशकों को दिया है।
पिछले 1 वर्ष की अवधि में इस फ़ंड ने 48.69%, 3 वर्षों में 32.80% और 5 वर्ष की अवधि में 30.81% का रिटर्न दिया है।
एकमुश्त रु. 10,000 के बन गए रु. 18.62 लाख
लंपसम यानि एकमुश्त परफ़ोर्मेंस की बात करें तो स्कीम के आरम्भ यानि 1 जनवरी 1995 को आपने मात्र रु. 10,000 लगाकर छोड़ दिया था , तो 31 जुलाई 2024 को आपके निवेश का बाज़ार मूल्य बढ़कर रु.18,62,927 हो गया है।
मेरी पसंद
एचडीएफ़सी म्यूचुअल फ़ंड मैनेजमेंट की क्वालिटी , एचडीएफ़सी फ्लेक्सि कैप स्कीम की परफ़ोर्मेंस और हमारे देश की प्रगतिशील अर्थव्यवस्था को ध्यान में रखते हुए मुझे इस स्कीम में भविष्य में भी अच्छे रिटर्न देने की संभावनाएं दिखती हैं । शर्त यह है कि लंबे समय तक निवेशित रहा जाए। बाकी निवेश संबंधी परामर्श के लिए अपने निवेश सलाहकार से पूंछें और स्वतंत्र निर्णय लें। मैंने अपने विचार और पसंद आपके समक्ष रखे हैं।
फ़ंड में निवेश के जोख़िम
यदि इस फ़ंड में निवेश के जोखिम की बात करें, तो इक्विटि और म्यूचुअल फ़ंड में निवेश बाज़ार जोखिमों के अधीन होता है। लेकिन यदि आप लंबे समय तक निवेशित रहते हैं, तो बाज़ार के उतार-चढ़ाव के जोखिम से निपटा जा सकता है।
निवेश कैसे करें?
निवेश का तरीका बहुत आसान है। यदि आप इस स्कीम में निवेश करना चाहें , तो एकमुश्त निवेश और हर महीने निवेश करने के लिए अलग-अलग लिंक यहाँ दे रहा हूँ। किसी भी सहायता / मार्गदर्शन के लिए आप मुझे मैसेज अथवा ईमेल कर सकते हैं।
एकमुश्त निवेश के लिए यहाँ क्लिक करें।
हर महीने सिप करने के लिए यहाँ क्लिक करें ।
Rajeev Pathak, the author of this post is an AMFI Registered Mutual Fund Distributor (ARN-116642). He may be reached on WhatsApp-9909022489, Email: boirajeev@gmail.com
