बैंक ऑफ इंडिया दे रहा है रु. 5 लाख तक COVID Personal Loan (CPL)   

बैंक ऑफ इंडिया  की COVID Personal Loan
Star House , बैंक ऑफ इंडिया प्रधान कार्यालय

जानिए क्या है स्कीम? (What is the Scheme)?

हम लोगों में अनेक लोग यह जानना चाहेंगे कि COVID Personal Loan (CPL) कैसे प्राप्त करें । अगर आप बैंक ऑफ इंडिया के वर्तमान ग्राहक हैं , तब आपके लिए यह अच्छी खबर हो सकती है।

कोरोना काल में अनेक लोगों ने आर्थिक रूप से बहुत मुश्किल भरे दिन देखे हैं। लोगों को आर्थिक राहत पहुंचाने के लिए बैंक ऑफ इंडिया ने कोविड पर्सनल लोन योजना (CPL) प्रारम्भ की है । यह योजना पहले केवल जनवरी , 2021 तक थी, लेकिन अब इसे आगे बढ़ा दिया गया है।

आइये , आगे इस योजना के विषय में बिस्तार से जानते हैं ।

COVID Personal Loan (CPL) किसे मिलेगा?

(Eligibility for CPL )

यदि निम्नलिखित में कोई भी एक शर्त आप पूरी करते हैं, तो आप CPL के लिए आवेदन कर सकते हैं:- 

1.       यदि आपका वेतन खाता बैंक ऑफ इंडिया की किसी शाखा में है, जो न्यूनतम 1 वर्ष पुराना है। 

2.       यदि आपने बैंक ऑफ इंडिया से होम लोन अथवा पर्सनल लोन लिया है । उस खाते में आप नियमित रूप से किश्तें भर रहे हैं यानि कोई भी धनराशि ओवरड्यू  नहीं है। तब आप इस विशेष योजना का लाभ ले सकते हैं।

कितना लोन मिल सकता है ? (Quantum of Loan)

वेतनभोगी आवेदकों को उनके सकल मासिक वेतन (Gross Monthly Salary )  का तीन गुणा अधिकतम रु.5 लाख,

स्व-नियोजित  आवेदकों को उनके नवीनतम आयकर रिटर्न के अनुसार आय का तीन गुणा अधिकतम रु. 5 लाख।

मार्जिन और कटौती का प्रतिशत:

(Margin & Percentage of Deductions)

योजना को आकर्षक बनाने  के लिए कोई मार्जिन अर्थात डाउन पेमेंट की शर्त नहीं रखी गई है। लेकिन कुल  कटौतियों के बाद जीवन निर्वाह के लिए न्यूनतम 25% राशि (Net Take Home Pay ) बचनी चाहिए। 

ब्याज-दर और प्रोसेसिंग फी:

(Interest Rate & Processing Fee) 

इस योजना में ब्याज की दर RBLR (रीटेल बैंकिंग लेंडिंग रेट) रहेगी। ध्यान रखें कि यह दर परिवर्तनशील होती है। प्रचलित ब्याज दरें जानने के लिए बैंक की साइट का संदर्भ लेना उचित होगा। यहाँ आप यह पाएंगे कि घर बैठे पर्सनल लोन स्कीम की तुलना में इस स्कीम में ब्याज की दर काफी कम है।

योजना में प्रोसेसिंग फी को माफ किया गया है।

CPL लोन कब तक लौटाना है?

(Repayment Period):

COVID Personal Loan की मासिक किश्तें लोन लेने के 6 माह के बाद प्रारम्भ करने की सुविधा दी गई है। लेकिन हमारा मानना है कि अब जबकि अन-लॉक की प्रक्रिया प्रारम्भ हो गई है और अर्थव्यवस्था पटरी पर लौटने लगी है , लोन की वापसी  लोन लेने के अगले माह से प्रारम्भ कर देनी चाहिए।

पूरे कर्ज की वापसी ऋण लेने की तारीख से 36 महीनों के अंदर करनी है , अतः जितना जल्दी प्रारम्भ करें, उतना बेहतर है।   

आवेदन कैसे करें (How to Apply)?

बैंक की साइट पर आवेदन की सुविधा उपलब्ध है। अपने घर की नजदीकी शाखा में भी आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन पत्र के साथ निम्नलिखित दस्तावेज़ प्रस्तुत करना आवश्यक है। आवेदन का फॉर्म, बैंक की साइट से डाउनलोड किया जा सकता है।

1. स्वयं की पहचान (KYC दस्तावेज़) और  वर्तमान पते  के साक्ष्य,

2. नवीनतम वेतन पर्ची / आयकर रिटर्न और 

3. स्वयं के  2 नवीनतम फोटो।

अपने आवेदन की स्थिति ( status ) ऑन लाइन भी चेक कर सकते हैं। 

लोन कितने दिन में मिलेगा? (Turn Around Time-TAT )

और अब सबसे महत्वपूर्ण सवाल कि लोन कितने दिनों में मिल सकता है। तो इस विषय में बैंक का कहना है कि आम तौर पर तीन कार्य दिवस में COVID पर्सनल लोन दे दिया जाएगा। लोन के डॉक्युमेंट्स पूरे करने के बाद राशि आवेदक के वेतन खाते / बिजनेस खाते में जमा की  जाएगी।

यदि COVID पर्सनल लोन के विषय में यह जानकारी आपको पसंद आई , तो Like और शेयर कर हमारा उत्साह बढ़ाइए । आप इसे सोशल मीडिया पर भी शेयर कर सकते हैं । अपने सुझाव या राय कमेंट बॉक्स में दे सकते हैं। इससे भविष्य में हमें और भी बेहतर सामग्री ला पाएंगे ।