
एसबीआई म्यूचुअल फ़ंड एक नए फ़ंड ऑफर के साथ एक बार फिर निवेशकों के समक्ष आए हैं। शेअर बाज़ार में आजकल एनर्जि से जुड़ी कंपनियों की काफी मांग है। उनके बाज़ार भाव में पिछले एक वर्ष में बहुत वृद्धि हुई है ।
यह माना जा रहा है कि आने वाले वर्षों में देश में इस प्रकार के उत्पादों की मांग में काफी वृद्धि हो सकती है। इसी को ध्यान में रखकर एसबीआई म्यूचुअल फ़ंड ने एनेर्जी फ़ंड का एनएफ़ओ बाज़ार में उतारा है।
यह एनएफ़ओ 6 फरवरी से 20 फरवरी तक खुला रहेगा। एनएफ़ओ के दौरान यूनिट 10/- के मूल्य पर आबंटित किए जाएंगे ।उसके बाद फ़ंड के पोर्टफोलियो के मूल्यांकन के आधार पर यूनिट का मूल्य दैनिक आधार पर निर्धारित किया जाएगा।
इस एनएफ़ओ में रु. 5,000 की न्यूनतम राशि से निवेश किया जा सकता है।
