Site icon क्रेडिट भारती Credit Bharti

क्रेडिट भारती में आपका स्वागत है.

Welcome to Credit Bharti.

नमस्कार, ‘क्रेडिट भारती‘ में आपका हार्दिक स्वागत है। ‘निवेश भारती ‘ के माध्यम से, हमने निवेश के उपलब्ध अवसरों के विषय में हिन्दी में क्वालिटी कंटैंट उपलब्ध करने का प्रयास किया। अब क्रेडिट भारती में हम न सिर्फ क्रेडिट अपितु फ़ाइनेंस के बिभिन्न पहलुओं पर चर्चा करेंगे ।

भारतीय जनता के मन में एक सामान्य धारणा रही है कि बैंक समय पर (timely) और पर्याप्त (adequate) ऋण नहीं देते हैं। दूसरी ओर, ऐसे बैंक हैं जो नकदी (liquidity) से भरे हुए हैं और पात्र उधारकर्ताओं को ऋण देने के इच्छुक हैं। हम ऋण उत्पादों के बारे में पूर्ण और निष्पक्ष जानकारी प्रदान कर ऋणदाता और उधारकर्ता के बीच के विचारों के अंतर को भरने का प्रयास करेंगे।

हमारी भूमिका केवल वास्तविक जानकारी एकत्र करने, उसका मूल्यांकन करने और आपके साथ साझा करने तक सीमित होगी । ताकि आप सोच-समझ कर निर्णय ले सकें । इससे आपको अपने लिए सबसे सही प्रोडक्ट, सही कीमत और अनुकूल शर्तों पर प्राप्त करने में मदद मिलेगी।

अंग्रेजी भाषा में बहुत सारी साइटें फ़ाइनेंस पर उपलब्ध हैं। फिर भी ऐसा लगता है की आमजन को वित्त संबंधी अपेक्षित जानकारी सरल भाषा में नहीं मिलती । गुणवत्तापूर्ण जानकारी के साथ लोगों को सरल भाषा में मिले, इसकी आवश्यकता प्रतीत होती है। इससे आम नागरिकों के आर्थिक सशक्तीकरण की दिशा में यह एक छोटा सा प्रयास है।

क्रेडिट भारती’ का लक्ष्य :

(Objectives of Credit Bharti ):

फ़ाइनेंस बहुत ब्यापक शब्द है । क्रेडिट केवल उसका एक भाग है। निवेश, ऋण , क्रेडिट कार्ड , डेबिट कार्ड और टैक्स इत्यादि भी फ़ाइनेंस गतिविधियों के बिभिन्न रूप हैं। ये सभी ‘क्रेडिट भारती’ की विषय-वस्तु में शामिल करने का हमारा लक्ष्य है।

आमजन किसी भी प्रकार की क्रेडिट सुविधा के लिए लोन , ऋण या कर्ज शब्दों का प्रयोग करते हैं। वास्तव मे, क्रेडिट एक व्यापक शब्द है, जिसका शाब्दिक अर्थ है उधार। यहाँ हम बिभिन्न क्रेडिट उत्पादों जैसे पर्सनल लोन , एजुकेशन लोन , मियादी लोन, कैशक्रेडिट, ओवरड्राफ्ट, और क्रेडिट कार्ड आदि की चर्चा करेंगे ।

क्रेडिट भारती में हम ‘निवेश’ संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी भी उपलब्ध कराएंगे। इसमें बिभिन्न एसेट क्लाससेस को शामिल करने का हमारा लक्ष्य है। जहां एक ओर हम सोने-चांदी में निवेश की चर्चा करेंगे , वहीं दूसरी ओर आधुनिक निवेश उत्पादों पर भी बात करेंगे। इनमें शेयर बाज़ार, म्यूचुअल फ़ंड, बॉन्ड और पेंशन योजनाओं आदि का समावेश किया जाएगा।

कर अथवा टैक्स हमारे आर्थिक जीवन का एक महत्वपूर्ण भाग है। भले ही आप आयकरदाता न हों। ऐसा कोई व्यक्ति नहीं है , जो अप्रत्यक्ष कर अदा न करता हो। हम आपके लिए उपयोगी सभी जानकारी आपके साथ शेयर करने का प्रयास करेंगे ।

हमारी यह कोशिश रहेगी कि बाज़ार में उपलब्ध श्रेष्ठ उत्पादों /अवसरों से आपको परिचित कराएं । चूँकि यह ब्लॉग हिन्दी में है , इसलिए नाम में ‘भारती’ शब्द जोड़ना हमें उपयुक्त लगा। आशा करता हूँ कि ‘क्रेडिट भारती’ का यह प्रयास अपनी प्रासंगिकता और उपादेयता साकार करने में सफल रहेगा ।

क्रेडिट भारती के उद्देश्यों को पाने में हम कितने सफल होते हैं, यह आपके सहयोग और प्रतिक्रिया से ज्ञात होगा। आपके सुझाव हमारे लिए मार्गदर्शक का कार्य करेंगे । यदि आपको यह प्रयास अच्छा लगा , तो ‘Like’ और शेयर कर हमें प्रोत्साहित करें । अपने सुझाव कमेंट बॉक्स में अवश्य और निसंकोच लिखें ताकि हम आपकी आकांक्षाओं पर खरे उतर सकें। आभार सहित आपका,

राजीव पाठक

Exit mobile version