नमस्कार दोस्तो , आप में से अनेक पाठकों ने यह जानना चाहा है कि SBI की Xpress Credit Scheme क्या है । अपनी पिछली एक पोस्ट, घर बैठे पर्सनल लोन कैसे प्राप्त करें , में मैंने IDFC First बैंक के पर्सनल लोन की समीक्षा की थी, जिसे आपने बहुत सराहा । उस पोस्ट में मैंने यह भी लिखा था कि भविष्य में हम बिभिन्न बैंकों व NBFCs की लोकप्रिय योजनाओं से आपको अवगत कराएंगे । तो चलिये, आज एसबीआई की इस लोकप्रिय योजना की बात करते हैं ।
सच कहूँ तो यह भी एक प्रकार की पर्सनल लोन स्कीम ही है । हाँ , इसकी ब्रांडिंग हमारा ध्यान इस ओर आकर्षित करती है । दूसरी बात जो मुझे बहुत अच्छी लगी, वह यह है कि कुछ विशेष विभागों तथा सैनिकों आदि के लिए ब्याज दर बहुत किफ़ायती रखी गई है । यह स्कीम को और भी आकर्षक बनाता है ।
एक्सप्रेस क्रेडिट स्कीम की एक और खूबी ने मेरा ध्यान खींचा है और वह यह है कि पर्सनल लोन की यह स्कीम भारतीय स्टेट बैंक में वेतन खाता रखने वाले और नहीं रखने वाले दोनों ही प्रकार के व्यक्तियों के लिए उपलब्ध है ।
Xpress Credit किन उद्देश्यों के लिए उपलब्ध है?
SBI के अनुसार, आप शादी कर रहे हों या छुट्टी में कहीं घूमने का प्रोग्राम हो , पहले से नियोजित कोई खरीदारी करनी हो अथवा कोई अचानक खर्च आ जाए , आपकी सभी जरूरतों के लिए एसबीआई एक्सप्रेस क्रेडिट पर्सनल लोन लिया जा सकता है । कम से कम डॉक्युमेंट्स में और शीघ्रता के साथ इस लोन की स्वीकृति प्रदान की जाती है। न सिर्फ यह, स्वीकृति के बाद लोन की राशि आपको यथाशीघ्र उपलब्ध करा दी जाती है ।
Xpress Credit स्कीम की खूबियाँ:
- रु. 25 हज़ार से रु. 20 लाख तक का ऋण।
- किफ़ायती ब्याज दर
- दैनिक घटते शेष पर ब्याज
- कम प्रोसेसिंग चार्ज
- न्यूनतम दस्तावेज
- कोई छिपे चारजेज़ नहीं।
- दूसरे ऋण के लिए प्रावधान
- कोई सेक्युर्टी नहीं,
- कोई गारंटर नहीं और सबसे अच्छी बात यह कि
- आपको न केवल ऋण (Loan), बल्कि ओवरड्राफ्ट सुविधा भी उपलब्ध है । इसका सबसे बड़ा लाभ यह है कि आपको उस राशि पर ही ब्याज देना होता है, जिसका आप उपयोग करें । आपके पास सुविधा होने पर आप ओवरड्राफ्ट खाते में पैसा जमा कर ब्याज की बचत भी कर सकते हैं ।
SBI की Xpress Credit Scheme किसके लिए है?
- आपका वेतन खाता भारतीय स्टेट बैंक (SBI) में होना चाहिए।
- यदि आपका खाता स्टेट बैंक में नहीं है, तब भी आपको चिंतित होने की आवश्यकता नहीं है । यहाँ नींचे वर्णित व्यक्ति भी Xpress Credit के लिए आवेदन कर सकते हैं:-
- केंद्र / राज्य सरकार के कर्मचारी अथवा अर्ध सरकारी कर्मचारी,
- केंद्रीय उपक्रमों (Central PSUs) और लाभ में चल रहे राज्य सरकारों के उपक्रमों के कर्मचारी,
- राष्ट्रीय स्तर के शैक्षणिक संस्थान में कार्यरत व्यक्ति,
- विशेष रूप से चयनित कुछ कंपनियों में कार्यरत व्यक्ति।
आय और शुद्ध आय से संबन्धित नियम:
- न्यूनतम मासिक आय रु. 15,000/ या उससे अधिक होनी चाहिए।.
- EMI/NMI अनुपात 50% से कम अर्थात आपकी कुल कटौतियाँ वेतन के 50% से कम होनी चाहिए।
मियादी/ सावधि ऋण (Term Loan) के लिए-
- न्यूनतम ऋण राशि – रु. 25,000
- अधिकतम ऋण राशि – रु. 20 लाख / 24 गुना एनएमआई
ओवरड्राफ्ट सुविधा के लिए-
- न्यूनतम ऋण राशि – 5 लाख
- अधिकतम ऋण राशि – रु. 20 लाख / एनएमआई का 24 गुना
ब्याज दर:
SBI की Xpress Credit Scheme में ब्याज की दरें अलग-अलग विभागों के कर्मचारियों के लिए अलग-अलग हैं । जैसे यदि आप सेनाओं और अर्द्ध – सैनिक बलों में कार्यरत हैं, तब ब्याज की दर लगभग 5% होगी । ‘लगभग’ शब्द का प्रयोग इसलिए कि इसमें भी कई श्रेणियाँ हैं । अन्य विभागों के कर्मचारियों के लिए ब्याज दर लगभग 11% होती है।
इसी प्रकार लोन और ओवरड्राफ्ट सुविधाओं में भी ब्याज दरों में भिन्नता है ।
यह नियम और शर्तें भी जानिए:
- यदि किश्तों / EMI का भुगतान समय पर नहीं हो रहा है, तो बैंक ओवरड्यू राशि पर 2% प्रतिमाह की दर से दंडात्मक ब्याज (Penal Interest) भी वसूलता है ।
- यदि आप समय से पूर्व खाता बंद कर देते हैं, तब बैंक 3% प्रि-पेमेंट चार्ज वसूल करता है । लेकिन नए लोन की राशि से पुराना लोन खाता बन्द किया जाता है , तो प्रि-पेमेंट चार्ज नहीं लगाया जाता।
- न्यूनतम चुकौती अवधि 6 महीने की है और अधिकतम चुकौती अवधि 6 वर्ष या सेवा की शेष अवधि (जो भी कम हो) की है।
- दूसरा ऋण पहले ऋण के संवितरण के बाद किसी भी समय लिया जा सकता है, लेकिन कुल कटौतियाँ शुद्ध मासिक आय (NMI) के 50% से अधिक नहीं होनी चाहिए।
- दूसरा ऋण तभी लिया जा सकता है , जब पहले ऋण का भुगतान नियमित रूप से किया जा रहा हो।
आवेदन कैसे करें ?
ऋण / ओवरड्राफ्ट सुविधा प्राप्त करने के लिए आप बैंक की साइट पर जाकर ऑन लाइन आवेदन कर सकते हैं।
अस्वीकरण Disclaimer:
कृपया ध्यान दें कि ऑन -लाइन आवेदन का उपर्युक्त विवरण केवल आपकी जानकारी के लिए दिया गया है और इसमें हमारा कोई व्यावसायिक हित नहीं है, और न ही लोन मिलने या न मिलने के लिए हमारी कोई ज़िम्मेदारी है। साथ ही , किसी भी लाभ-हानि के लिए हम उत्तरदायी नहीं होंगे।
यदि यह जानकारी आपको पसंद आई , तो Like कर हमारा उत्साह बढ़ाइए । आप इसे अपने सोशल मीडिया मीडिया मित्रों के साथ शेयर भी कर सकते हैं । अपने सुझाव या राय कमेंट बॉक्स में दे सकते हैं।
