Site icon क्रेडिट भारती Credit Bharti

मोतीलाल ओसवाल लेकर आए हैं स्माल कैप फ़ंड

मोतीलाल ओसवाल म्यूचुअल फ़ंड ने नया स्माल कैप म्यूचुअल फ़ंड बाज़ार में उतारा है। फ़ंड का एनएफ़ओ 19 दिसंबर 2023 तक खुला रहेगा। एनएफ़ओ की अवधि में निवेशकों को रु. 10 प्रति यूनिट की दर से यूनिट अलाट किए जाएंगे। एनएफ़ओ बंद होने के लगभग 15 दिनों के बाद यह फ़ंड प्रचलित बाज़ार मूल्य (एनएवी) पर निवेश के लिए उपलब्ध होगा। फ़ंड का उद्देश्य स्माल कैप कंपनियों में निवेश के जरिये लंबे समय में अच्छा रिटर्न प्रदान करना है। आपको विदित होगा कि विगत लगभग एक वर्ष में स्माल कैप फंड्ज ने निवेशकों को बहुत अच्छा रिटर्न दिया है। निवेश की न्यूनतम राशि रु. 500 है। अधिकतम की कोई सीमा नहीं है। निवेश के लिए आप यहाँ दिये जा रहे लिंक का उपयोग कर सकते हैं।

Exit mobile version